कन्नौद माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मप्र के देवास जिले मे अभा माहेश्वरी महासभा के निर्देश के परिपालन मे कन्नौद माहेश्वरी समाज के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए श्री विनोद तापडिया तथा श्री राकेश नागोरी ने आवेदन पत्र जमा किया वही सचिव पद के लिए श्री नंद किशोर तावडिया ने आवेदन पत्र जमा किया।

माहेश्वरी समाज त्याग सेवा और सदाचार के पथ पर सदैव चलता रहा है और उसी कृम मे श्री राकेश नागोरी ने अपना नाम वापस लिया तथा सर्वानुमति से श्री विनोद तापडिया अध्यक्ष चुने गये वही श्री नंदकिशोर तापडिया ने सचिव पद पर आवेदन किया था उनका एक मात्र आवेदन होने से वह भी सर्वानुमति से निर्वाचित हो गये। इस प्रकार कन्नौद माहेश्वरी समाज ने आपसी सामंजस्य और भाई चारा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है ।

दोनो पदाधिकारियो ने जो सहयोग मिला और जो जिम्मेदारी देकर समाज ने विश्वास प्रकट किया उस पर खरा उतरने का वादा किया . कार्य कारिणी की घोषणा वरिष्ठ समाज बंधुओ से परामर्श के बाद की जाएगी ।

Leave a Comment