गुरूदेव् श्रीमद्जगदगुरू स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्यज महाराज का जन्म दिवस भक्तों ने गौसेवा कर उत्साह से मनाया।

रिपोर्टर विनोद भूतडा मो ‘ न 9981458826

नागोरिया पीठाधिश्वर श्रीमद्जगदगुरू स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का भक्तों ने कामधेनू गौशाला सतवास मे गुरूपरम्परा का पाठ के साथ पूजन कर गौशाला की गौमाता को सांजी खिलाकर उत्साह के साथ जन्म दिवस मनाया।

माहेश्वरी समाज सतवास के अध्यक्ष सत्यनारायण नोगजा व माहेश्वरी महिला मंडल सतवास अध्यक्ष क्षमा राठी सहित सभी समाजजनो ने अपने आराध्य गुरूदेव श्रीमद्जगदगुरू स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का जन्म दिवस उत्साह से मनाया।गौशाला परिसर मे एकत्रित हुए। सभी ने पूजन किया।

सामूहिक गुरूपरम्परा का पाठ किया। महिलाओं ने मंगलमय गीत गाए। सभी ने मंगल हो मंगल हो श्रीस्वामीजी का मंगल हो का उदघोष कर उत्साह प्रकट किया गौशाला के सहयोगियों की मदद से सभी गौमाता को भुसे मे मिलाकर रूचिकर सांझी खिलाई।

इस अवसर पर गिरधर राठी, मीना मानधन्या, राजेन्द्र लाहोटी, सरिता सिंगी, सीमा लाहोटी, विनय राठी, सुभाष मानधन्या स्वाती नोगजा, सरला राठी, राकेश लाहोटी, नीलम सारडा प्रगति गगरानी सहित समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Comment