विनोद भूतडा रिपोर्टर
देवास । कन्नौद मे श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मे पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर दिनांक 17 मई से प्रारंभ सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ 15 जून 2026 तक किया जाएगा।
जिसमे समस्त धर्म प्रेमी सज्जनो से परिवार सहित उपस्थित होकर हनुमान चालीसा पाठ करके इस पूनित आयोजन मे सहभागी बनने की अपील मंदिर समिति ने की है यहां विद्वान पंडितो के अनुसार तीन वर्ष मे एक बार अधिक मास आता है जिसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है और इस समय भगवान श्री लक्ष्मी नारायण प्रभु की आराधना पूजन आरती का विशेष महत्व है ।
और समाज के कल्याण के लिए हमेशा धार्मिक कार्यकृम कन्नौद क्षेत्र मे होते रहते है तथा सब संभव हो जाता है प्रभु कृपा से यहां पूर्व मे भी कई आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुए हैजग मे सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम बोलो राम राम की धून के साथ भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा कन्नौद नगर मे बरसती रहे इसी कामना के साथ श्री हनुमान जी जो श्री राम जी अनन्य भक्त है और उनकी कृपा रही तो श्री राम कृपा ‘ अवश्य ही होगी ।
अतः हनुमान चालीसा पाठ के इस आयोजन मे सहभागी बनकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन क्षेत्र वासीयो से किया गया है ।
