कन्नौद मे तेज गति से प्रति बंधित क्षेत्र से वाहन निकालने पर कार्यवाही की गयी।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के कन्नौद नगर मे अव्यवस्थित यातायात अतिकृमण इत्यादि से आम रहवासी परेशान है बार बार ट्राफिक जाम होना आम बात हो गया है इस संदर्भ मे विगत दिनो पत्रकारो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौन्या जैन को भी अवगत कराया था कि रहवासी क्षेत्र मे तेज गति से ट्रक डंपर इत्यादि निकलते है।

दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा पहले भी दुर्घटना हो चुकी है वाहन की गति सीमित करने के लिए निर्देशित किया जाएं वही दोषियो पर कार्यवाही की जाएं इसी श्रखला . मे एक ट्रक आवासीय क्षेत्र महात्मा गांधी रोड से तेज गति से आ रहा था जिस पर पुलिस ने वाहन चालक को रोक कर हास्पीटल मे जाच कराने पर शराब पीकर वाहन चलाया पाया गया सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए वाहन चालक आरोपी राम करण पिता रामचंद्र निवासी अहमद पुर थाना विजय गंज मण्डी देवास के विरुद्ध पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए न्यायालय मे पेश किया गया।

क्षेत्र वासियो का कहना है कि ऐसा अभियान सतत चलता रहे जिससे दुर्घटना रोकी जा सके।

Leave a Comment