विनोद भूतडा रिपोर्टर देवास
देवास जिले के कन्नौद मे राष्ट्रीय राजमार्ग (फोन लेन सडक ) बनायी जा रही है . सडक निर्माण ठेकेदार प्रशासन राजमार्ग विभाग किसानो के साथ सामजस्य स्थापित नही कर पा रहा है यहां पिछले दो वर्षो से भूमि विवाद थम नही रहा है ।
किसानो का कहना है कि यहां भूमि अधिग्रहण नकशे के अनुसार नही किया गया और इंजीनियर ने मनमानी करते हुये सडक मार्ग मे परिवर्तन कर दिया है जिससे किसानो को धन राशि तो कम मिली तथा भूमि ज्यादा अधिग्रहण की गयी राजस्व अधिकारी भी मौके पर जाकर कई बार जांच कर चुके है।
लेकिन किसानो को संतुष्ट नही कर पा रहे यहां रेल मार्ग के लिए भूमि अधिगृहण मे प्रशासन और किसानो मे काफी विवाद हुए वही अब बागनखेडा कन्नौद मे सडक निर्माण मे यही स्थिति है।
जबकि इस विवाद के समाधान के लिए प्रशासन ने बैठक करना चाहिये अपनी किमती जमीन अधिग्रहण होने तथा राशी कम मिलने से नाराज किसानो ने आज ऐसडीएम कार्यालय कन्नौद मे प्रदर्शन करते हुए ऐसडीएम कन्हैया लाल तिलवारी को ।
ज्ञापन सौपा जिसमे नकशे के अनुसार भूमि अधिग्रहण करने तथा मामले मे दोषियो पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गयी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश कुण्डल परमानंद जाठ कपिल जाठ भारत वर्मा राजु वर्मा गोविंद प्रहलाद यादव सुनील वर्मा असलम खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद थे।
