सिराली में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

संवाददाता अनिल मालवीय

सिराली जिला हरदा एमपी मनमाने बिजली बिलों से उपभोक्ता परेशान, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर भी आरोप हरदा जिले कि तहसील सिराली।

नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से भारी भरकम बिजली बिल थमाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बढ़े हुए बिलों से आम जनता परेशान है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जितनी बिजली की खपत नहीं हुई, उससे कई गुना अधिक राशि के बिल दिए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं द्वारा इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन शिकायतों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया गया।

आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा आवेदक का मोबाइल लेकर बिना पूरी जानकारी दिए ही शिकायत बंद कर दी जाती है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि इस प्रकार शिकायतों को बार-बार काट दिया जाता है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।उपभोक्ताओं के अनुसार कई घरों में बिजली बिल सामान्य से दो से तीन गुना तक अधिक आ रहे हैं।

शिकायत करने पर विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। लोगों का आरोप है कि बिना सही मीटर रीडिंग लिए अनुमानित बिल तैयार किए जा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों एवं आम नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर आक्रोश जताया है।

उनका कहना है कि पहले से महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों पर बिजली विभाग अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

नगरवासियों ने मांग की है कि सभी बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का पारदर्शी और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment