कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
भीषण गर्मी, तपती-लू मे दुर्घटनाओं एवं एक्सीडेन्ट आदि मे त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए कन्नौद पुलिस ने सक्रियता दिखायी एफआरव्ही 23 पर सूचना प्राप्त हुई कि तपती दोपहरी में बस स्टेण्ड कन्नौद पर एक वृध्द बिमारी से तड़प रहा है।
सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस टीम को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने हेतु तत्काल भेजा गया,थाना प्रभारी तहजीब काजी भी मौके पर पहुंचे तथा एक निराश्रित वृध्द तपती दोपहरी (धूप) में सिहर कर तडप रहा था ।
जिसे बिना समय गवाये एफआरव्ही स्टॉफ आरक्षक गोरख पटेल पायलेट दीपेश पटवा द्वारा वृध्द व्यक्ति को 112 से त्वरित अस्पताल ले जाकर भर्ती कराकर इलाज करवाया गया, सही समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाने से वृध्द के स्वास्थ्य में सुधार हुआ व पुलिस द्वारा नागरिको से अपील की गई की इमरजेंसी एवं पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर पुलिस को अवश्य सूचित करे, ताकि तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।
