श्री माहेश्वरी समाज का मिलन समारोह सम्पन्न।

रिपोर्टर कन्नौद विनोद भूतडा

कन्नौद- माहेश्वरी समाज व्दारा कन्नौद गणेश चोक स्थित श्री माहेश्वरी भवन पर देवास जिला माहेश्वरी समाज का मिलन समारोह नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विनोद तापड़िया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

समारोह में सम्पूर्ण देवास जिला माहेश्वरी समाज व माहेश्वरी महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति रही।

आयोजन में देवास जिला माहेश्वरी सभा के महामंत्री श्री प्रकाश मंत्री पूर्व विधायक श्री ब्रजमोहन धूत . पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वय श्री राजेन्द्र ईनाणी बागली व श्री राजेश होलानी कांटाफोड़. श्री शैलेश होलानी.व श्री रंगेश बियाणी कांटाफोड़. श्रीसुनील भूतडा लोहारदा श्री सुभाष मानधन्या श्री सत्यनारायण नोगजा सतवास व संदलपुर चापड़ा हाटपिपल्या सोनकच्छ. लोहारदा. कांटाफोड़ सतवास के साथ साथ कन्नौद नगर के समस्त समाज सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विनोद तापड़िया तथा श्री मती आशु तापडिया के परिणय दिवस का उत्सव भी सभी उपस्थित सदस्यों ने मनाया कार्यकम मे पधारे समाज बंधुओ ने श्री तापडिया का साफा बांधकर अभिनंदन किया । संचालन श्री बृजेश धूत ने किया आभार प्रदर्शन सचिव श्री नंदकिशोर तापड़िया ने प्रकट किया। समापन सहभोज के साथ हुआ ।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री तापडिया ने कहा कि यह आयोजन हम सभी का है और समाज भी हम सभी का है और उस समाज की प्रगति के लिए हम सब को सामूहिक प्रयास करना है और पहले से जो प्रगति शील समाज है उसे और अधिक प्रगति शील बनाना है तथा संपूर्ण क्षेत्र से आकर माहेश्वरी परिवारो व्दारा उपस्थित होकर सम्मान दिया उसके लिए वह सभी के बहुत बहुत आभारी है

Leave a Comment