हत्या के सनसनीखेज प्रकरण में फरार आरोपी कपिल गुर्जर गिरफ्तार।

हंडिया। पुलिस थाना हंडिया को हत्या के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कपिल गुर्जर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.05.2026 को ग्राम डुमलाय में जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फरियादिया रानी गुर्जर एवं उसकी मां निशा गुर्जर पर ईंट एवं डंडों से हमला किया गया था।

हमले में रानी गुर्जर घायल हुई थी, जबकि निशा गुर्जर को गंभीर चोटें आने से उनकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में थाना हंडिया में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 103(1), 109, 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में एक आरोपी सुन्दरलाल गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।फरार आरोपी कपिल गुर्जर पिता सुन्दरलाल गुर्जर, निवासी ग्राम डुमलाय की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

आरोपी की तलाश इंदौर, उज्जैन सहित अन्य संभावित स्थानों पर की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 30.05.2026 को आरोपी को नेमावर क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment