हंडिया : डीपी जलने से अंधेरे में डूबा रिद्धनाथ मंदिर क्षेत्र, नाराज रहवासी पहुंचे विद्युत उपकेंद्र15 दिनों से बनी हुई थी समस्या, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान; डीपी जलते ही पूरी बस्ती की बिजली हुई बंद।

हंडिया। रिद्धनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई थी।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले लगभग 15 दिनों से डीपी में खराबी के कारण बार-बार बिजली का आना-जाना लगा हुआ था।

शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका और आखिरकार सोमवार रात डीपी पूरी तरह जल गई, जिसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

आज मंगलवार तक बिजली नहीं आने से परेशान मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में हंडिया विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) पहुंचे और अधिकारियों से तत्काल नई डीपी लगाने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

रहवासियों में से एक सुनील वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नई डीपी लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं विद्युत विभाग के एल एन‌ कुल्हारे ने लोगों को आश्वस्त किया कि एई साहब से बात कर खराब डीपी को बदलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Comment