कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में कन्नौद मे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से व्यसन मुक्ति रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए नगर पंचायत चौराहा होकर हनुमान मंदिर ढोली मोहल्ला पहुंची वहां जन चेतना रैली का समापन किया गया।
पारिवारिक,सामाजिक,राष्ट्रीय उत्थान के इस दिव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पुरुषोत्तम गोरानी, पतंजलि योगपीठ के रमेशचंद्र राठौर, पर्यावरण प्रहरी के प्रदीप कचौले, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के गणेश यादव (चित्रकार ) मां पार्वती सामाजिक सेवा संस्थान की बहिन पूजा मोरी , गायत्री परिवार के प्रमुख श्री हरिप्रसाद पाण्डे श्री रजिंद्र शर्मा श्री राम करण यादव सहित कई सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी विद्वज्जनों दुर्व्यसनों के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए आग्रह किया। गायत्री परिवार के परिजनों ने प्रेरणादायक गीत,नशा उन्मूलन नारे उद्घोष करते हुए अनुकरणीय संदेश दिया।
