देवास जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नेमावर तीर्थ यात्रा।

कन्नौद रिपोर्टर *विनोद भूतडा

देवास। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर **देवास जिला माहेश्वरी महिला संगठन** द्वारा गरिमामयी और आनंदमयी आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन माँ नर्मदा के पावन तट, **नेमावर** में किया गया।

जिला अध्यक्ष **श्रीमती ऋतु तापड़िया * के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा मे दिखा भक्ति का स्वरूप भक्ति और सेवा का संगम: गौ-अन्नकूट व नर्मदा पूजन** तथा **बालमुकुंद आश्रम** मे ‘गौ-अन्नकूट’ का दिव्य आयोजन किया गया।

गौ-माता की विशेष पूजा-अर्चना, परिक्रमा और प्रसाद स्वरूप मालपुआ वितरण किया तथ माँ नर्मदा के पावन तट पर विधिवत पूजन, हलवा भोग और ब्राह्मण भोज के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। इस पुण्य कार्य में लोहारदा सुंदरकांड समिति द्वारा गौ-माता हेतु ‘खली’ भेंट कर सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

*सांस्कृतिक उल्लास और सौहार्द**भक्ति के साथ-साथ संगठन की सांस्कृतिक सचिव **श्रीमती मीनाक्षी झंवर** एवं **श्रीमती करूणा सिंगी** द्वारा आयोजित मनोरंजक खेल ,में सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।पश्चिम मध्य प्रदेश सचिव **साधना बियानी** (कांटाफोड़), जिला सचिव **मनीषा लाठी** (सोनकच्छ), जिला कोषाध्यक्ष **रचना झंवर** (देवास), प्रचार मंत्री **ज्योति तापड़िया** (कन्नौद), सांस्कृतिक सचिव **मीनाक्षी झंवर** (देवास), कन्नौद महिला मंडल अध्यक्ष **श्रुति गौरानी**, कांटाफोड़ महिला मंडल अध्यक्ष **प्रमिला गटटानी* समाज सेविका श्री मती ललिता लडढा *, परिणय बंधन समिति सह-संयोजिका र**करुणा सिंगी**, साहित्य समिति सदस्य **इंदु सोमानी** सहित लोहारदा, सोनकच्छ और सनावद से पधारीं अनेक महिला सदस्य उपस्थित रही।

.आयोजन मे श्री निलेष लडढा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment