देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई की गयी ।
इसी क्रम में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी टोंकखुर्द सुश्री रितु चौरसिया, तहसीलदार श्री गौरव निरंकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी की संयुक्त टीम द्वारा नगर टोंकखुर्द स्थित कृष्णा मेडिकल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लीनिक संचालक संजय कुमार जायसवाल (बीएचएमएस) द्वारा एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था।
जांच के दौरान अस्पताल से एलोपैथिक दवाइयां, जिनमें डेक्सामेथासोन एवं सेफपोडॉक्सिम सहित अन्य हाई डोज स्टोरॉइड बरामद कर जब्त की गईं।
इसके अतिरिक्त, एक ही पंजीयन क्रमांक पर दो संदिग्ध प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए, जिनकी वैधता प्रथम दृष्टया संदेहास्पद पाई गई।
जिस पर अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द द्वारा कार्रवाई कर पुलिस थाना टोंकखुर्द में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया।
कन्नौद क्षेत्र मे भी अवैध रूप से चल रहे अस्पताल . – कन्नौद और खातेगांव क्षेत्र मे भी इसी प्रकार अवैध रूप से चल रहे अस्पताल तथा नकली चिकित्सको पर लम्बे समय से कार्यवाही की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन ध्यान नही दे रहा ।
