गुड़बेल से कन्नौद मार्ग पर मनरेगा के तहत लगाए गए छायादार वृक्षों की कटाई, ग्रामीणों में आक्रोश

कन्नौद रिपोर्टर . .विनोद भूतडा 9981458826

कन्नौद जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुडबैल मे करीब दस वर्ष पूर्व कन्नौद रोड पर कई प्रकार के पौधो का रोपण हरियाली के लिये किया था जो अब तक तक लगातार सीचिंत करने तथा बारिश के पानी से अच्छे छायादार वृक्ष बन चुके थे लेकिन पिछले दिनो कुछ लोगो ने अपने स्वार्थ के कारण इन हरे भरे छायादार पेड काट दिये जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है ।

गुड़बेल से कन्नौद मार्ग पर वर्ष 2017 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सड़क के दोनों ओर लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया था। यह वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2026 तक ये पौधे विकसित होकर बड़े एवं छायादार वृक्ष बन चुके थे, लेकिन मार्ग के दोनों ओर इन वृक्षों को काट दिया गया। वही आग लगाकर भी नष्ट किया गया है ।

इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है तथा राहगीरों को मिलने वाली प्राकृतिक छाया भी समाप्त हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के अंतर्गत लगाए गए वृक्ष सार्वजनिक संपत्ति हैं, जिनका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। वृक्षों की कटाई से ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसे वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इस सम्बंध मे तहसीलदार श्री हरिओम ठाकुर ने बताया कि मौके की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ग्राम पंचायत गुडबैल के सचिव मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि तहसील दार को आवेदन देकर मौके की जांच कराकर दोषियो पर कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

Leave a Comment