कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिले के कन्नौद मे बस स्टेण्ड पर स्थित मां क्षेमरी देवी शक्ति पीठ पर विशाल कन्या भोजन का आयोजन किया गया यहां मंदिर के पुजारी महत श्री दीपक उपाध्याय के सानिध्य मे माता को खीर पूडी का भोग लगाकर कन्याओ को भोजन कराया तथा उपहार भी भेट किये गये मंदिर परिसर मे जब कन्याए भोजन कर रही थी तब ऐसा लग रहा था कि नवरात्री मे माता रूप का दर्शन हो रहा है ।
यहां के इस आयोजन के सूत्रधार श्री आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि यहां प्रत्येक माह मे एक बार कन्या भोजन का आयोजन होता है इस अवसर पर जौरावर सिंह फोजी विनोद भूतडा उमेश सोनी कुलदीप शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
महंत श्री उपाध्याय ने कहा माता कि कृपा सब पर बनी रहे यही हमारी शुभ कामनाएं है ।
