हंडिया : मुस्लिम धर्म छोड़ युवक ने अपनाया हिंदू धर्म नर्मदा स्नान कर फारुख बना आकाश ।

हंडिया। एक तरफ जहां देश में लव जिहाद के मामले को लेकर लगातार तनाव का माहौल बना रहता है वहीं दूसरी तरफ हरदा जिले के तीर्थ स्थल हंडिया से बिल्कुल उलट मामला सामने आया है यहां महाराष्ट्र के भुसावल के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया ।

शादी के 3 साल बाद सोमवार को पवित्र नर्मदा तट पर पूजा अर्चना के बाद भुसावल का फारुख पिंजरा अब आकाश बन गया है।

जूना अखाड़ा वृंदावन के योगी नवल गिरी महाराज की शिष्या हंडिया के गवाला आश्रम की साध्वी आरती गिरी ने विधिवत हिंदू रीति रिवाज से घर वापसी कराई उन्होंने बताया कि भुसावल निवासी फारूक पिंजरा ने करीब 3 साल पहले जलगांव निवासी हिंदू युवती तनीषा पाटिल से प्रेम के चलते कोर्ट मैरिज की थी दोनों की 15 महीने की एक मासूम बेटी भी है ।

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर तनीषा के पिता शैलेंद्र और मां पूजा के साथ हंडिया में हिंदू धर्म अपना का घर वापसी की आकाश पुणे में नौकरी करता है वहीं तनीषा हाउसवाइफ है।

नर्मदा स्नान दूध दही से शुद्धिकरण यज्ञ रिद्धनाथ मंदिर में अभिषेक

साध्वी आरती गिरी ने बताया कि आकाश का हिंदू धर्म से लगाव रहा है इसी के तहत उसकी घर वापसी कराई है सोमवार को पत्नी तनीषा ससुर शैलेंद्र और सास पूजा पाटिल की मौजूदगी में हंडिया में नर्मदा तक फारुख का मुंडन कराया इसके बाद मां नर्मदा के जाल में स्नान किया फिर पंचगव्य दूध दही घी गोमूत्र गोबर से विधि विधान से शुद्धिकरण कर पंडित के माध्यम से मंत्र उपचार करें रिद्धनाथ मंदिर प्रांगण में हवन कर अभिषेक और विशेष पूजन पाठ कराया यज्ञ में आहुति देने के साथ ही आकाश अधिकारी तौर पर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में आ गया है और हिंदू बन गया है।

Leave a Comment