संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा
हरदा जिले की तहसील सिराली के ग्राम आमाखाल में रविवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत नव ज्योति समाज सेवा समिति, बीचपुरी माल सेक्टर सिराली-05 के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, तनाव कम होता है तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव होता है।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रभारी सुनील मंडराई सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
