कन्नौद माहेश्वरी समाज मनायेगा महेश नवमी महोत्सव

रिपोर्टर कन्नौद विनोद भूतडा

माहेश्वरी समाज व्दारा महेश नवमी महोत्सव परंपरागत रूप से श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ माहेश्वरी भवन स्थित श्री महेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर मनाया जायेगा माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विनोद तापडिया सचिव नंदकिशोर तापडिया के अनुसार माहेश्वरी महिला संगठन तथा माहेश्वरी युवा संगठन के विशेष सहयोग से यहां कई प्रतियोगिताये तथा सांस्कृतिक कार्यकृम आयोजित किये जाएगे ।

तथा 23 जून को महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी भवन से सुबह 7 .30 बजे विशाल चल समारोह (प्रभात फेरी ) निकाली जायेगी जो नगर भृमण के बाद पुनः श्री महेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां महां आरती प्रसाद वितरण होगा।

तथा सामाजिक गतिविधि पर चर्चा होगी ‘ अतिथियो का आगमन होगा सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमे कई प्रतिभाए सम्मानित होगी तथा सहभोज के साथ महोत्सव का समापन होगा .।

Leave a Comment