कन्नौद . रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिले के कन्नौद मे फोरलेन सडक निर्माण कार्य बायपास पर किया जा रहा है पिपलदा रोड आष्टा रोड इन्दौर रोड खातेगांव रोड पर मिलने वाला फोर लेन सडक मार्ग पर पानी निकास का प्रबंध नही किए जाने से सडक के दोनो तरफ स्थित खेतो मे पहली वर्षा मे पानी भरा गया तथा सोयाबीन तथा अन्य फसलो की बोबनी खराब हो गयी जबकि अभी तो नाम मात्र वर्षा हुई और यह वर्षा का प्रारंभ है ।
लेकिन जब सावन की झडी लगेगी तब कया होगा किसानो ने बताया कि पहले सडक निर्माण के समय पानी निकास की व्यवस्था करते हुए पाईप डालने की बात कही गयी थी लेकिन बाद मे पाईप नही डाले गये और सडक मे भराव कार्य कर दिया जिससे सडक के दोनो तरफ के खेतो मे दो दिन की वर्षा मे यानी भरा गया है तो आने वाले समय मे कया होगा किसानो की फसल बर्बाद होने की स्थिति मे है।
