वर्षा काल मे पूल पार करते समय सतर्कता और सावधानी रखे।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा मो न 9981458826

देवास।इन दिनो मध्य प्रदेश सहित सम्पूर्ण क्षेत्र मे सतत वर्षा हो रही है . वर्षा के कारण नदि नालो मे पानी पूल के उपर से बह रहा है वही पूल पर चिकनी मिट्टी भी बहाव मे आती है ऐसी स्थिति मे यात्रीयो को यात्रा करने से बचना चाहिए तथा दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक विशेष सावधानी।

बरते देवास जिले के कांटाफोड सतवास कन्नौद पानी गांव नेमावर खातेगांव अजनास लोहार्दा सुन्द्रेल चापडा बागली संदलपुर उदय नगर पूंजापूरा हाटपीपल्या कमलापुर सहित कई गांवो और तथा कस्बो के निकट बहने वाली नदि और नालो मे तेज बहाव मे पानी आजाता है और खतरे की स्थिति बन जाती है।

कई वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके है यात्री भी दुर्घटना के शिकार हुए है .ऐसी स्थिति मे हमे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन संचालन करते समय नदि के पूल पर से वाहन सावधानी से निकालना चाहिए क्योकि हमारी जरूरत हमारे परिवार को है ऐसी स्थिति मे आप सभी से निवेदन है कि पूल पर पुलिस दल मौजूद ना हो तो भी आप पानी हो तो पूल पार नही करे अपनी सुरक्षा के लिए खुद सतर्क रहे अपनी जिम्मेदारी निभाए।

इस आशय की अपील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सौम्या जैन तथा अनु विभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य तिवारो ने की है।

Leave a Comment