मध्य प्रदेश के इन्दौर मे स्थित हल्दी वाले श्री गणेश जी का विश्व स्तरिय सम्मान हुआ ।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

इन्दौर मे चन्दन नगर तथा सिरपूर धाररोड के बीच श्री राम गली मे स्थित श्री हल्दी वाले गणेश की महिमा निराली है यहां गणेश जी को सिंदूर का नही हल्दी का चोला चढाया जाता है और भक्त यहां जो मन्नत मांगते है वह पूरी जरूर होती है यहां के महत श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ श्रेष्ठ रूप मे पूजन कार्य की व्यवस्था का संचालन कर रहे है ।

और वह बताते है कि श्री गणेश जी कृपा है कि हम सब आनंद मे है और आज विश्व स्तरिय सम्मान (वर्ल्ड रेकार्ड ) प्राप्त हुआ है यह इन्दौर मालवा मध्यप्रदेश तथा संपूर्ण भारत देश का गौरव का विषय है ।

और यहां भक्त गण मंदिर मे भी श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ सहयोग करते है . और पुनः आशा करते है कि सभी पर श्री गणेश जी की कृपा बनी रहे।

Leave a Comment