देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा ।
देवास जिले की कन्नौद जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत थुरिया की उदासीनता से ग्रामीण परेशान है जल निकास की व्यवस्था नही होने से बस्ति मे पानी भरा गया है ममता नगर थुरिया के रहवासियो ने बताया कि वहां नाली का पानी बस्ति मे भरा जाने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है ।
वही करट भी फैलने का भय है स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चे इसी पानी मे से निकलते है तो बहुत डर लगता है कि कही अनहोनी नही हो जाए जबकि कई मर्तबा पंचायत को अवगत कराया जा चुका है ।
लेकिन समस्या वैसी है थुरिया के निवासी गजानंद संतोष श्री पाल प्रकाश विष्णु सीताराम सहित कई ग्रामीणो ने बताया कि पंचायती राज मे ग्रामीणो के हित मे काम होने चाहिए लेकिन अब तो अफसरो तथा नेताओ के हित काम होते है योजना मे नाम ग्रामीण का होता है ‘ लेकिन उसे केवल परेशानी ही मिलती है ग्रामीणो ने बताया कि यदि पाईप डालकर नाला बना दिया जाए तो परेशानी से बच सकते है ।
इस सम्बंध मे जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी दीपक मुजाल्दे से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल वंद था वही थुरिया ग्राम पंचायत सचिव शिवराम पंचोली ने बताया कि मुझे जानकारी आपके माध्यम से प्राप्त हुई है आज जनपद मे कुछ काम होने से मै गया नही कल थुरिया जाकर स्थिति देखकर प्रबंध करता हूं।
