देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
मध्यप्रदेश के देवास जिले मे इन्दौर हरदा नागपुर मार्ग फोरलेन का निर्माण कार्य जारी है यहां चापडा से बिजवाड कन्नौद खातेगांव नेमावर से निकलने वाले मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही से कई किसानो का नुकसान हुआ है और उसकी शिकायत कई बार ग्रामीण कर चुके है कन्नौद से बागन खेडा के बीच निकाले गये मार्ग मे सरकार द्वारा स्वीकृत नकशे को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियो ने फेरबदल करते हुए सडक निर्माण किया है जिससे कई किसानो का बडी राशी का नुकसान है ।
बागनखेडा निवासी लक्ष्मण परमानंद आदि ने बताया कि हम प्रारंभ से ही राजमार्ग विभाग की भूमिका की जांच करने की मांग कर रहे है और कलेक्टर देवास और ऐसडीएम कन्नौद के निर्देश पर तहसील दार तथा राजस्व विभाग के अमले ने मौके पर निरिक्षण किया और नकशे का मिलान किया तो ग्रामीणो की शिकायत सही पाई गई अब यह सडक निर्माण मे फेरबदल क्यो किया इस सम्बंध मे राजमार्ग के अभियंता को मौके पर राजस्व वालो ने बुलाया तो वह नही आये इस प्रकार अब राजमार्ग विभाग के अधिकारियो की गलत मंशा की पोल खुल चुकी है तो क्या शासन इसमे दोषियो पर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही करेगा ।
यही स्थित कलवार बिजवाड चपलासा भी बन रही है और अभियंता किसानो को धमकाते हुये कहता है सडक तो वही से बनेगी जहा मे चाहूंगा ग्रामीणो ने बताया कि राजमार्ग के अधिकारी पद का दुरुपयोग कर हमे नुकसान पहुंचाते हुए किसी अन्य का भला करने के लिये नकशे मे फेरबदल किए है अब सरकार इसमे उचित कार्यवाही करे यही हम पुनः मांग करते है ।
