कन्नौद विनोद भूतडा रिपोर्टर
कन्नौद।खेल एवं युवा कल्याण विभाग कन्नौद जिला देवास द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी हरकुंवर देवी यादव सुनीता शर्मा फुटबॉल खिलाडी ललित बेस (बब्बर) भूमिका दुलगज संध्या प्रजापति लक्ष्मी विश्वकर्मा ने पौधा रोपण किया।
ताकि वह पौधे जब घने पेड मे तब्दील हो जाए हमे छाव दे शितल हवा दे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लांक संमनवयक कमल सोलंकी ने बताया कि पौधा रोपण एक पूनित कार्य है और इसका लाभ हमे अनेक प्रकार से प्राप्त होता है ।
इस अभियान मे श्री बेड़ा बाबा एमबीएम क्लब एवं शिवदत्त यामशाला के खिलाड़ियों के साथ कुस्मानिया सतवास कांटा फोड़ लोहारदा चपलसा के साथ कई क्षेत्र से आये खिलाड़ी भी सम्मिलित हुए तथा उनके द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण के बारे में बताया कि पौधे क्यों लगाना चाहिए जिससे हम स्वस्थ्य रहे वातावरण स्वच्छ रहे।
