शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर।

संवाददाता आनंद गवली

भगवानपुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में राष्ट्रध्वज तिरंगा बड़े ही गौरव, सम्मान और उत्साह के साथ फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।

इस दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।

Leave a Comment