पांच वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार ।

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा

एमपी से हरदा जिले के थाना सिराली पुलिस ने पांच वर्षीय बालक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू अखण्डे को घटना की सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गहाल निवासी मुकेश पिता सुरेश अखण्डे ने 17 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि उसका करीब पांच वर्षीय भतीजा राज अखण्डे लापता है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ग्राम गहाल पहुंची। जांच के दौरान घर के पीछे बने कमरे में मिट्टी खुदी हुई दिखाई दी। पुलिस ने गड्ढे की मिट्टी हटाई तो उसमें बालक का शव दबा हुआ मिला।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल खिरकिया भेजा। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पिंटू पिता सुरेश अखण्डे, निवासी ग्राम गहाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना सिराली में अपराध क्रमांक 257/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।कार्रवाई में थाना प्रभारी सिराली उनि सीताराम पटेल सहित सउनि संजय शर्मा, सउनि कमलाकिशोर मांझी, प्रआर 38 प्रदीप रघुवंशी, प्रआर 175 कमलेश मंगरे, आर.257 सुनील इवने, आर.370 मनमोहन यादव, आर.302 सतेंद्र उइके तथा सैनिक 60 धर्मेंद्र पटेल की भूमिका रही।

Leave a Comment