मोबाइल टावरों में लगे एसी के कंप्रेसर, कॉइल एवं कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का थाना हंडिया पुलिस ने किया खुलासा — 04 आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹6.50 लाख का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन जब्त।

पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों में लगे एसी के सामान की चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में हरदा, हंडिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से एसी के कंप्रेसर, कॉइल एवं कॉपर पाइप चोरी करने की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

घटना का विवरण

दिनांक 18.08.2026 को थाना हंडिया पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर 04 संदिग्ध युवकों को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सफेद रंग की टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530 से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर मोबाइल टावरों की रेकी करते थे।

रेकी के बाद आरोपियों द्वारा मोबाइल टावरों में लगे एसी को खोलकर उसमें लगे कंप्रेसर, कॉपर कॉइल एवं कॉपर पाइप को काटकर चोरी किया जाता था।पूछताछ में आरोपियों द्वारा निम्न चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई—

आरोपियों द्वारा कबूल की गई चोरी की घटनाएं

1. दिनांक 01-02.08.2026 की दरमियानी रात — जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित आईडिया मोबाइल टावर के एसी का सामान चोरी।

2. दिनांक 01-02.08.2026 की दरमियानी रात — चौबे कॉलोनी, हरदा स्थित आईडिया मोबाइल टावर के एसी का सामान चोरी।

3. दिनांक 03-04.08.2026 की दरमियानी रात — कस्बा हंडिया स्थित एयरटेल मोबाइल टावर के एसी का सामान चोरी।

4. दिनांक 04-05.08.2026 की दरमियानी रात — ग्राम अबगांवकला स्थित आईडिया मोबाइल टावर के एसी का सामान चोरी।

5. दिनांक 04-05.08.2026 की दरमियानी रात — ग्राम मादला, थाना छीपाबड़ क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर के एसी का सामान चोरी।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण1. सलमान पिता सकूर खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।2. फारूक पिता मुख्तियार मंसूरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।3. समीर पिता अफजल मंसूरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।4. फरहान पिता संजू खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी चैनपुर सरकार, थाना छनेरा, जिला खंडवा।

जब्त मशरूका- 09 नग कंप्रेसर- 13 नग कॉइल (जाली)- 05 किलोग्राम कॉपर पाइप के टुकड़े, – घटना में प्रयुक्त टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530, अनुमानित कीमत ₹4,00,000/– एसी खोलने एवं काटने के औजार — पाना, पेचकस, प्लास, कटर आदि।- आरोपियों के मोबाइल फोन।कुल जब्त मशरूका एवं वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹6,50,000/- है।वर्तमान स्थितिआरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपियों से पूछताछ में अन्य थाना क्षेत्रों में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

थाना हंडिया पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से एसी सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।थाना हंडिया, जिला हरदा (म.प्र.)

Leave a Comment