हंडिया-नेमावर से गुप्तेश्वर मंदिर चारवा होते हुए भगवानपुरा पहुंची कांवड़ यात्रा।

संवाददाता आनंद गवली

भगवानपुरा। सावन के पावन अवसर पर ग्राम भगवानपुरा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान शिव के भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा हंडिया-नेमावर से प्रारंभ होकर गुप्तेश्वर मंदिर चारवा पहुंची।

कांवड़ियों ने गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद कांवड़ यात्रा चारवा से होते हुए ग्राम भगवानपुरा स्थित शंकर मंदिर पहुंची।भगवानपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया।

पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।ग्राम भगवानपुरा के शंकर मंदिर में पहुंचकर कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।हंडिया-नेमावर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा गुप्तेश्वर मंदिर चारवा होते हुए ग्राम भगवानपुरा के शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Comment