हरदा। में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: तकनीकी साक्ष्यों ने पहुंचाया तीन आरोपियों तक।
देखे वीडियो
मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज बने अहम सुराग, ₹1.90 लाख नगद व वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद।
हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्रीमति शालनी परस्ते के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री रोशनलाल भारती एवं पुलिस टीम ने एक गंभीर हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 की नगदी और वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं।अपहरण की सूचना से शुरू हुई जांचमामला 24 अगस्त 2026 का है।
थाना कोतवाली में लक्ष्मीनारायण जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई परमानंद जाट को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 563/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने रातभर परमानंद जाट की तलाश में संभावित स्थानों पर सर्चिंग की। अगले दिन सुबह ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के समीप नाले में परमानंद जाट का शव मिला।
शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद मामले ने हत्या का रूप ले लिया।FSL जांच और तकनीकी साक्ष्यों से मिली दिशाघटनास्थल पर थाना कोतवाली पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई।इसके बाद पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण शुरू किया। इन सुरागों के आधार पर पुलिस तीन संदिग्धों तक पहुंची।
पूछताछ में सामने आई आरोपियों की भूमिकापुलिस ने—• कमल पिता रामेश्वर निमोरे, निवासी ग्राम कोलवा• हरिओम पिता सूरजलाल पारधी, निवासी ग्राम गूठानिया, थाना रहटगांव• अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी, निवासी ग्राम गूठानिया, थाना रहटगांवको हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर तीनों की अपराध में संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 103, 309, 311, 61 एवं 3(5) बीएनएस का इजाफा किया गया।₹1.90 लाख नगद और आलाजरार बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500/- की लूटी गई नगदी तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरार बरामद कर जप्त किए हैं।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।इनकी रही अहम भूमिकामामले के त्वरित खुलासे में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल एवं साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
