देवास ।कन्नौद भारतीय जीवन बीमा निगम ( ऐल आई सी )की स्थापना सन 1956 मे की गई थी। कन्नौद मे भाजीबीनि शाखा वर्ष 1988 मे प्रारंभ हुई .तब से ऐल आई सी अपने सक्रिय अधिकारी कर्मचारी और अभिकर्ताओ के साथ बीमा क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करते हुए संपूर्ण भारत वर्ष मे बेहतर कार्य करने पर चौथे नंबर पर है जो एक गौरव का विषय है।
यहां भाजीबीनि के सत्तरवे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे 3 सितंबर 2026 को अभिकर्ता दिवस के रूप मे समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमे शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप वर्मा के निर्देशन मे विकास अधिकारी तथा सभी कर्ताओ तथा बीमा सखियो का अभिनंदन किया गया शाखा प्रबंधक श्री वर्मा ने कहा कि अभिकर्ताओ की लगन तथा मेहनत का ही परिणाम है कि भाजीबीनि शाखा सेवा क्षेत्र मे उच्च स्तर पर है ।
इस अभिनंदन समारोह मे पत्रकार विनोद भूतडा भाजीबीनि अभिकर्ता का भी अभिनंदन किया गया ।
✍️ पत्रकारो व्दारा हर्ष प्रकट कर बधाई दी गयी ।
