देवास, रिपोर्टरविनोद भूतडा
कन्नौद खातेगांव की आबकारी अधिकारी देवास से संजय द्रष्टि से निगरानी कर रहे है ————- कलेक्टर ऋतु राज सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार . आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा वृत्त देवास (ब) के ग्राम बरोठा मोहल्ले, ग्राम भीलाखेड़ा एवं देवास शहर में भोलेनाथ मंदिर के पास बालगढ़ रोड, बिहारीगंज- बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन, 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,10 पाव विदेशी मदिरा तथा 85 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गएl
जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 89 हजार 10 रुपए है।इस सम्बंध मे खातेगांव कन्नौद क्षेत्र के रहवासीयो ने कलेक्टर से मांग की है कि खातेगाव कन्नौद क्षेत्र मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए यहां बडी मात्रा मे अवैध शराब बीक्री की जा रही है वही देश के पावन तिर्थ नेमावर मे मोटर सायकल पर शराब बेचने वाले सक्रिय है जो घर घर जाकर शराब बेच रहे है जबकि नेमावर मे शराब बंदी है ।
तो यहा खातेगांव संदलपुर क्षेत्र मे ठेकेदार ने बडी मात्रा मे ग्रामीण क्षेत्र मे डायरी देकर विक्रेता नियुक्त कर दिये जो दुकानो तथा घरो से अवैध रूप से बीक्री कर रहे है बस्तियो मे शराब बेचना खरिदना वही पीना और लडाई झगडे करना परिवारो के लिये अभिशाप बन गया है।
इस क्षेत्र मे जांच यदि आबकारी विभाग सही तरिके से करे तो बडी मात्रा मे अवैध शराब जब्त होगी क्योंकि खातेगांव मे आबकारी अधिकारी का कार्यालय ही नही है कन्नौद खातेगांव का संयुक्त कार्यालय कन्नौद आबकारी कार्यालय मे कन्नौद आबकारी अधिकारी विकास गौतम ही नही आते है खातेगांव वाले क्यो आये आबकारी वाले 100 – 125 किमी दूर देवास से यहाँ अपनी संजय द्रष्टि से निगरानी करते है
