.कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
श्री बालाजी एकेडमी कन्नौद में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों , नृत्य , मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं दही हांडी के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व की सुंदर झलक प्रस्तुत की ।
विद्यालय परिवार प्रारंभ से ही शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप बच्चो को संस्कारित बनाने का प्रयास करता रहा है ।
जन्माष्टमी उत्सव को लेकर श्री बालाजी एकेडमी कन्नौद में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला ।
