आस्था के नाम पर सुरक्षा से खिलवाड़?कन्नौद में जन्माष्टमी पर सृजन कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल की ट्रैक्टर रैली, नाबालिगों के हाथ में सोपे ट्रैक्टर!

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद में जन्माष्टमी के अवसर पर सृजन कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टरों पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। रैली में स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी शामिल थे लेकिन इस रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोप है कि नाबालिग बच्चों से ट्रैक्टर चलवाए गए और उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। स्कूल संचालक व्दारा कई दिनो से यह रैली निकाली जा रही है जिसमे धर्म के नाम पर स्कूल का प्रचार का उद्देश्य रहता है पूर्व मे धर्म के नाम यज्ञ करके अच्छी खासी रकम चदे के रूप मे वसुली गयी और स्कूल का प्रचार भी कर दिया यह रैली मे छोटे बडे सभी बच्चे रतवाय रोड से बस स्टेण्ड तक पैदल लाये जाते है और वापस लेकर जाते है यदी यातायात के बीच कोई घटना हुई तो कौन जिम्मेदार होगा धार्मिक आस्था होना सही है लेकिन धर्म के नाम पर आस्था से खिलवाड करना गलत है आस्था और धार्मिक आयोजन अपनी जगह हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

अगर नाबालिगों के हाथ में भारी वाहन दिए गए हैं तो यह गंभीर लापरवाही का विषय है। इस रैली के लिए प्रशासन ने स्वीकृति किस आधार पर दी इस पर ध्यान दिया जाना चाहिये सवाल यह है कि क्या रैली से पहले स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए थे? क्या बच्चो के अभिभावक से बच्चो को रोड पर घुमाने की स्वीकृति ली थी क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस तरह के आयोजनों पर है? आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Leave a Comment