30 दिन की रामदेवरा यात्रा पूरी कर गहाल लौटे वंशीलाल योगीसत्यनारायण भगवान की कथा का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद ।

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली

हरदा जिले कि तहसील सिराली के बाबा रामदेव की भक्ति और आस्था से जुड़ी 30 दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर वंशीलाल योगी सकुशल अपने गांव गहाल लौटे। रामदेवरा यात्रा के दौरान उन्होंने बाबा रामदेव के दर्शन किए तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

यात्रा से वापस लौटने के बाद परिवार की ओर से गहाल स्थित निवास पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा संपन्न हुई।

इस अवसर पर परिवारजनों के साथ श्रद्धालुओं ने भी कथा का श्रवण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

वंशीलाल योगी ने बताया कि 30 दिनों की रामदेवरा यात्रा उनके लिए श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ी रही। बाबा रामदेव के दर्शन और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से उन्हें विशेष आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

उन्होंने यात्रा सफल होने पर बाबा रामदेव के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भोपाल हेडलाइंस परिवार के संपादक संतोष योगी, गरीबदास योगी, संजय योगी, राजू योगी, सतनारायण योगी, शांतिलाल योगी, अमित योगी एवं रामनिवास योगी सहित परिवारजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान घर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Comment