अवैध शराब के खिलाफ आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 69 लीटर शराब जब्त।

संवाददाता आनंद गवली सिराली हरदा।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

9 सितंबर 2026 को खिरकिया एसडीओपी के निर्देशन एवं सिराली थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर अवैध रूप से शराब का विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।प्रेस नोट के अनुसार, संयुक्त टीम ने दीपगांव खुर्द, जूनापानी, आमासेल, गहाल, रेलगांव, धनकार, मुंडासेल और सुल्तानपुर में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान सुल्तानपुर से एक प्रकरण में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, दीपगांव खुर्द से एक प्रकरण, जूनापानी से एक प्रकरण, आमासेल से दो प्रकरण तथा डगावाशंकर से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

अभियान के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 69 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न ग्रामों से कुल 290 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया।कार्रवाई में सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल, पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संयुक्त आबकारी बल की टीम शामिल रही। विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Comment