संवाददाता आनंद गवली सिराली
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देशसिराली। आगामी गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर आज सिराली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर परिषद एवं बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी सीताराम पटेल, एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल, तहसीलदार, प्रिंसी जैन एसडीएम मैडम रजनी वर्मा, नगर परिषद के कर्मचारी एवं बिजली विभाग के कर्मचारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन, जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
गणेश उत्सव समितियों से आयोजन के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।अधिकारियों ने कहा कि गणेश महोत्सव आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है।
सभी समितियां एवं नागरिक मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील भी की गई।
बैठक में गणेश उत्सव को लेकर समितियों एवं नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा की गई तथा महोत्सव के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
