पोखरनी। विधायक आर.के. दोगने ने पोखरनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक निधि एवं जनपद निधि से कराए गए इन निर्माण कार्यों पर लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है।विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 9 के सपेरा मोहल्ला में ₹1.50 लाख की लागत से निर्मित छत चबूतरा तथा वार्ड क्रमांक 17 में ₹1.50 लाख की लागत से निर्मित छत चबूतरे का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा श्रीमती कौशल्या बाई शासकीय हाई स्कूल में जनपद निधि से ₹5 लाख की लागत से निर्मित बाउंड्रीवाल का भी लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक दोगने ने बजरंग कुटिया पोखरनी में छत चबूतरा निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹2.50 लाख की राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।
इसके साथ ही हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर हनुमान मंदिर चौक पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधायक आर.के. दोगने, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रानु दशरथ पटेल, कांग्रेस नेता बद्री प्रसाद पटेल सांगवा, सरपंच संघ अध्यक्ष गोकुल सिंह पटेल तथा जनपद सदस्य क्षमा परशराम मंडराई का ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में सरपंच महिपाल सिंह पटेल, रघुनाथ सिंह चौहान, गेंदालाल गिनारे, रामनारायण चौहान, मनोहर सिंह चौहान, अंतर सिंह निमारे, भरत दास वैष्णव, प्रताप सिंह निमारे, रूप दास वैष्णव, पूनम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
