संवाददाता आनंद गवली सिराली
सिराली। गणेश उत्सव के अवसर पर विधायक अभिजीत शाह ने सिराली मंडी प्रांगण, मकड़ाई गार्डन एवं सिराली बाजार में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 700 से अधिक भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया।
विद्या विहार कॉलोनी में भी श्रद्धालुओं को गणेश प्रतिमाएं प्रदान की गईं।विधायक शाह ने बताया कि प्रतिवर्ष करीब 380 से 400 प्रतिमाओं का वितरण किया जाता था, लेकिन इस वर्ष टिमरनी एवं सिराली ब्लॉक में 700 से अधिक प्रतिमाएं वितरित की गईं।
प्रतिमाओं के साथ 700 से अधिक फ्लेक्स भी दिए गए, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया गया।सिराली मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का संचालन उमेश पाटील ने किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं (गब्बू दादा), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागू पटेल, सुरेश अग्रवाल, हुकुम भायरे, उमेश पाटील, सिराली मंडलम अध्यक्ष सचिन बरेठा, नारायण पटेल, सोनू उपाध्याय, अनिल पाटील, सुरेश रानवें, अनिल राजपूत, मुकेश पुनासे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणेश भक्त मौजूद रहे।
विधायक अभिजीत शाह ने क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
