सड़क बनी, नाली नहीं बनी, ग्रामवासी पूछ रहे—आखिर नाली क्यों नहीं बनाई गई?

संवाददाता आनंद गवली सिराली

हरदा/सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत वन ग्राम पंचायत जमनिया खुर्द में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामवासियों के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव में सड़क तो बनाई गई, लेकिन सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं किया गया।

ग्रामवासियों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण किया गया तो उसके साथ नाली क्यों नहीं बनाई गई? बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से आने वाले समय में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान नाली निर्माण की आवश्यकता पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। आखिर किस कारण से सड़क तो बना दी गई, लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया गया? इसे लेकर ग्रामवासियों ने संबंधित पंचायत एवं जिम्मेदार अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

इस संबंध में पंचायत सचिव सलीम खान का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। जिसके चलते इस मामले में पंचायत का पक्ष सामने नहीं आ सका।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण और नाली नहीं बनाए जाने की स्थिति की जांच करते हैं या नहीं। रोड़ बना है नाली गायब क्यों

Leave a Comment