संवाददाता आनंद गवली सिराली
हरदा/सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम की माता-बहनों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए, जिससे भगवानपुरा पंचायत दीपों से जगमगा उठी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव देवीसिंग यादव जी सहित ग्राम की माता-बहनें एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और उत्साह के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई।
