संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
दिनांक: 18 सितंबर 2026
हरदा/सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम आमासेल में शुक्रवार को पट्टों एवं समग्र आईडी की केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अमले द्वारा ग्रामीणों के दस्तावेजों एवं संबंधित जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।
ग्राम आमासेल में चल रही इस प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार मैडम प्रिंसी जैन एवं पटवारी विजय चोलकर की मौजूदगी में ग्रामीणों की पट्टों एवं समग्र आईडी से संबंधित केवाईसी की जा रही है।
ग्रामीण आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी लेकर केवाईसी प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।केवाईसी के माध्यम से संबंधित हितग्राहियों की जानकारी एवं रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन कर आवश्यक जानकारी दर्ज की जा रही है, जिससे सरकारी रिकॉर्ड में हितग्राहियों की जानकारी सही एवं अद्यतन रखी जा सके।ग्राम आमासेल में केवाईसी कार्य को लेकर ग्रामीणों में भी जागरूकता देखने को मिल रही है।
प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में पट्टों और समग्र आईडी से संबंधित केवाईसी का कार्य जारी है।
