संवाददाता आनंद गवली सिराली
हरदा/सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम रहटा कला में जगह-जगह कचरा जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कचरे का अंबार लगा होने के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कचरे की सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों से ध्यान देने की मांग की जा रही है, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बना रहे।
इस संबंध में जब सचिव से फोन पर बात की गई, तो उनके द्वारा कहा गया कि “क्या हुआ और आप करना क्या चाहते हो?” सचिव के इस जवाब के बाद अब सवाल उठ रहा है कि गांव में कचरे की समस्या को लेकर जिम्मेदारों द्वारा आखिर कब तक ठोस कदम उठाया जाएगा।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम में जमा कचरे की जल्द सफाई कराकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
