कन्नौद क्षेत्र मे ग्रामीण क्षेत्र मे अवेध शराब की बिक्री ,डायरी देकर ठेकेदार ने बस्तियो मे विक्रेता नियुक्त कर दिये है ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के कन्नौद खातेगांव विकास खंड मे आबकारी विभाग की उदासीनता से शासन की आबकारी निति की धज्जियां उड रही है तथा शराब दुकान पर जहा नियमो की अवहेलना की जा रही है वही गांव गांव और गली गली मे शराब की अवैध से बीक्री की जा रही है ठेकेदार ने डायरी देकर जो विक्रेता नियुक्त किये है वह अपने घरो से आवासीय क्षेत्र मे शराब बिक्री कर रहे है ।

गांव मे लडाई झगडे होते रहते है क्योकि शराबी वही शराब लेकर पिते है और वही लडाई करते है . गांव मे छोटे छोटे बच्चो का इस प्रकार का माहोल देखकर भविष्य खतरे मे है ‘ कन्नौद से करीब 5 किमी दूर डोकाकुई मे अवैध रूप से शराब की बिक्री किये जाने से परेशान सेकडो रहवासी महिला पुरुष कन्नौद ऐसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा वहां तहसील दार अवधेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा तथा मांग की गयी कि ठेकेदार ने जो बस्ती मे शराब बिक्री की व्यवस्था की है उसे तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाए।

इसी प्रकार कन्नौद से करीब 20 किमी दूर बावडी खेडा तथा कई गांवो मे भी यही स्थिति है यहां बावडीखेडा के साथ स्थित दावत मशनपुरा मानपुरा बडीकराड नाहरपानी रामटेक बंजर आदि गांवो के सैकडो महिला पुरुष ग्राम पंचायत बावडी खेडा पहुचे तथा सरपंच सचिव को ज्ञापन सौपकर ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाने की मांग की ज्ञापन मे उल्लेख किया कि आबकारी विभाग की उदासीनता से गावो मे जगह जगह शराब बेची जा रही है तथा बस्ती मे लडाई झगडे हो रहे बच्चे जो स्कूल पढने जाते है ऐसे माहोल मे उनकी पढाई प्रभावित हो रही है।

मजदूर वर्ग की महिलाए मजदूरी पर जाती है और घर के पुरुष शराब के लिए बर्तन बेच देते है ‘ इस प्रकार परिवार मे कलह हो रहा है राशन का पैसा शराब मे खर्च हो जा रहा है . इसलिए गांव को नशा मुक्त बनाना है ।

Leave a Comment