कन्नौद मे डोल ग्यारस पर विशाल चल समारोह।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मध्य प्रदेश के देवास जिले मे कन्नौद कांटाफोड तथा हाटपीपल्या सहित कई नगर और गांव मे डोल ग्यारस के पावन अवसर पर विशाल चल समारोह निकाला गया यहां मंदिर से भगवान को कांच के आकर्षक भन भावन तथा सुंदर डोल ( विमान ) मे विराजित कर नगर के मुख्य मार्गो से चल समारोह के रूप से निकाला गया ।

विमानो के साथ अखाडे भी निकाले गये जिसमे कलाकारो ने तरह तरह के करतब दिखाएं दोपहर बारह बजे मंदिर मे आरती होने के बाद सभी विमान अखाडे निर्धारित स्थान पर एकत्रित हुए तथा वहां से चल समारोह के रूप मे तालाब स्थित मंदिरो पर पहुंचे जहां आरती की गयी और पूरे दिन नगर मे मैला लगा रहा विमान की पूजा की गयी ।

इस विमान – उत्सव को लेकर काफी दिन पूर्व से तयारी की जाती है सामाजिक संस्थाओ व्दारा मंदिर के पुजारी तथा अखाडे के उस्ताद का सम्मान किया गया ।

कांटाफोड मे विमान उत्सव मनाया जिसमे विमान उत्सव चल समारोह तथाभजन संध्या का आयोजन किया गया हाटपीपल्या मे भगवान श्री नृसिंह की प्रतिमा को नदि मे तैराया गया जैसे ही मूर्ति पानी मे तैरने लगी तो जय श्री नृसिंह भगवान के जयकारे लगते रहे डोल ग्यारस का पर्व प्रति वर्ष श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाये जाने की परंपरा वर्षो से चली आ रही है।

Leave a Comment