कन्नौद मे गणेशोत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के कन्नौद तथा आसपास के क्षेत्र मे गणेशोत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है यहां प्राचीन गणेश मंदिर मे दस दिवसीय पूजा पाठ हवन अनुष्ठान इत्यादि परंपरागत रूप से किये जा रहे है।

इस वर्ष गणेशोत्सव ग्यारह दिवस मे है यहां सोलह विधान के साथ दुर्वा सहस्त्रा अर्चन कार्यकम विद्वान पडितो के सानिध्य मे किया जा रहा प्रतिदिन सुबह शाम महा आरती प्रसाद वितरण किया जा रहा है इस कम मे मे शर्मा परिवार छिपानेर वालो मे ग्यारस के दिन रबडी का भोग गणेश जी को लगाया साथ ही कन्नौद मे जगह जगह भगवान गणेश की स्थापना विधि विधान के साथ की गयी तथा प्रतिदिन भजन किर्तन महा आरती प्रसाद वितरण किया जा रहा है ।

यहां प्रमुख रूप से नगर पालिका गणेश चौक राजबाडा सुभाष मार्ग श्री राम मंदिर सरदार पटेल मार्ग तालाव मोहल्ला आष्टा रोड बस स्टेण्ड अयोध्या बस्ती ठाकुर मोहल्ला मल्हार गंज केदारेश्वर मंदिर नर्मदा मंदिर रोड सहित कई स्थानो पर भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है ।

जहां महा आरती प्रसाद वितरण मे भी भारी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैयहां गणेशोत्सव मे मैला लगा रहता है पूरी सड़क पर श्रद्धालु नजर आते है ।

यहां गणेशोत्सव का समापन अनन्त चतुदर्शी के अवसर पर 25 सितंबर को होगा तथा रात्री 8 बजे से विशाल चल समारोह बस स्टेण्ड कन्नौद से निकाला जाएगा जिसमे बडे तादात मे श्रद्धालु सम्मिलित होगे।

Leave a Comment