संवाददाता आनंद गवाली
हरदा। जिले की तहसील सिराली के ग्राम भगवानपुरा में आज गणेश विसर्जन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भगवान गजानंद जी की प्रतिमा को श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, माता-बहनें एवं युवा साथी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में गणपति जी की विदाई को लेकर उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से ग्राम भगवानपुरा सहित पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय नजर आया।
