गांव के किसान पुत्र ने अथक परिश्रम से उत्तीर्ण की कठिनतम CFA परीक्षा, 95.26% से लहराया परचम।

अथक परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई इबारत लिखते हुए सारंगपुर निवासी किसान पुत्र दिव्यम (सुमित) विश्नोई, सुपुत्र श्री मुकुट विश्नोई ने Chartered Financial Analyst (CFA) जैसी विश्व की सबसे कठिनतम परीक्षा में से एक को 95.26% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

एवम साथ ही CFA एग्जाम क्वालीफाई करने वाले शीर्ष 4% टॉपर में सुमार हुए हैं।CFA को Finance जगत का Global Gold Standard कहा जाता है। इस परीक्षा को पास करना आसान नहीं है, इसे विश्व की टॉप 5 कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है।

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिव्यम ने यह साबित कर दिया कि संसाधन नहीं, संकल्प बड़ा होता है।

गांव की मिट्टी से जुड़े रहकर, कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे ग्राम व समाज में हर्ष व्याप्त है।परिजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Comment