क्षत विक्षत अवस्था के वाहन मे स्कूली बच्चे लेकर जाते है ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के कन्नौद मे खटारा वाहनो मे स्कूली बच्चो को लाने ले जाने का कार्य प्रशासन की उदासीनता से चल रहा है यहां यदि बच्चो के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो प्रशासन को कतई चिंता नही है ।

कन्नौद मे परिवहन विभाग का कोई कार्यालय नही है तथा पुलिस तथा राजस्व विभाग का इन पर कोई ध्यान नही है छोटे मेजिक वाहन जिसमे स्कूली बच्चे बैठाए हुए है वह बताते है कि यह वाहन सृजन कान्वेन्ट स्कूल का है।

जो बच्चो के अभिभावक से शुल्क के नाम पर मोटी राशी वसुलते है लेकिन सुविधा तथा सुरक्षा का अता पता नही रहता है ।

यहां वाहन पर स्कूल का नाम नही लिखा है तथा वाहन की स्थिति बहुत खराब है छत विक्षत स्थिति मे वाहन संचालन जारी है वही प्रशासन यदि ध्यान नही दे रहा है तो बच्चो के अभि भावको को ध्यान देना चाहिए क्योंकि अपने बच्चो की सुरक्षा के प्रति यदि वह खुद सक्रिय नही होगे तो कोन होगा ।

इस तरह के कई वाहन जिसकी हालत खराब है उनमे क्षमता दस बच्चो की है लेकिन पच्चीस तीस बच्चे रोजाना बैठाकर ले जा रहे है ।

Leave a Comment