संवाददाता आनंद गवली सिराली
सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम भीमपुरा से भक्तगण आस्था और श्रद्धा के साथ सलकनपुर माताजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए। भक्तों में माता के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
भक्तगण पैदल यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करना है। ग्रामीणों ने भक्तों की इस धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
पैदल यात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि वे श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र, परिवार एवं सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
