कन्नौद। रिपोर्टर विनोद भूतडा
अंतरराष्ट्रीय कवि गौरव चौहान के कन्नौद आगमन पर उनका गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओ द्वारा अभिनंदन किया।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख बीना यादव, स्नेह लता भावसार हीरामणि बिंजवा, श्रीमती पिंकी भावसार, जीतू सोलंकी, रोहित झांझोट, श्री रामकरण यादव, , राहुल डोंगरे,अवनी भावसार, ऋषभ दीक्षित सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए दो पंक्तियों के माध्यम से अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए समाज को जागरूक रहना चाहिए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जरा-सी बूंदाबांदी है, कोई बरसात नहीं है और मेरे हिंदुओं, डरने की कोई बात नहीं है।”तथा कहा कि ऐकता की सर्वाधिक आवश्यकता है कवि गौरव चौहान ने अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी आयोजकों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
